फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से झोपड़ी जलकर राख

Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बभनी गांव में लगी आग से जला सामान-
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत समन्था के राजस्व गांव बभनी में शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे एक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, मोटरसाइकिल, पशुओं का चारा भूसा समेत अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बभनी गांव निवासी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय हीरा लाल ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद घर के ऊपर से गुजर रही बिजली के तार से निकली चिंगारी उनकी झोपड़ी पर गिर गई। जिससे आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से उन्होंने भैंस को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल बिजली निगम को फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। आग से झोपड़ी और उसमें रखा अनाज, कपड़ा, मोटरसाइकिल, बर्तन आदि जल गए। परिवार खेती-किसानी और सब्जी बेचकर अपना गुजारा करता है। संयोगवश घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर विजय कुमार अकेले थे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू मिला लेकिन तब तक पूरा सामान जल गया था। दमकल की गाड़ी समय से न पहुंचने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें