संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी के घर पर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया। एसओ विजय दूबे ने बताया कि छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोर्ट से आरोपी के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का आदेश प्राप्त किया गया। आरोपी के घर पर ताला बंद मिला। गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर डुग्गी- मुनादी के बाद नोटिस चस्पा करा दी गई है। इसके अलावा आदेश की छायाप्रति सार्वजनिक स्थान रोजवेज तिराहा, पोस्ट आफिस, डीएवी इंटर काॅलेज मेंहदावल पर चस्पा कराया गया। इसके बाद आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद