संतकबीरनगर। निषाद पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव अमेरिकन निषाद ने जिले में पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया है। बृहस्पतिवार को सांसद प्रवीण निषाद ने विकास भवन स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बने कार्यकर्ताओं को माला व शाल देकर सम्मानित किया।
निषाद पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव अमेरिकन निषाद ने रामनरेश निषाद को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही धर्मेंद्र निषाद को जिलाध्यक्ष संगठन, चंद्रभान निषाद को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, बेलावती निषाद के जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, इंद्रजीत निषाद को जिलाध्यक्ष आईटी सेल, गौरव निषाद को जिलाध्यक्ष द ग्रेड निषाद युवा वाहिनी, लालमन निषाद को जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद मनोनीन किया। सांसद प्रवीण निषाद ने कहाकि जिसे जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जय प्रकाश निषाद, आनंद त्रिपाठी, दिवाकर मिश्र, जनकनंदनी निषाद, राकेश, आदि मौजूद रहे।