संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बयारा गांव में दातून तोड़ने के दौरान छत से गिरकर एक बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बयारा गांव के निवासी 70 वर्षीय हीरालाल यादव सुबह छत पर चढ़कर दातून तोड़ रहे थे। दातून तोड़ने के दौरान ही वह छत से गिर पड़े और बुरी तरह से घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन उनको जिला चिकित्सालय ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया । उनका गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। संवाद