फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धोखे से दिया घोड़ा, बाइक लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के पैतवलिया गांव निवासी एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के दौरान एक घुड़सवार उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पैतवलिया गांव निवासी राकेश चतुर्वेदी का कहना है कि शनिवार की शाम वह मंझरिया गांव बाइक से जा रहे थे। रास्ते में रुके थे तभी एक व्यक्ति घोड़े पर सवार उनके पास पहुंचा। उसने कहा कि घोड़ा पकड़ लीजिए, हम बाइक को किनारे कर दें। राकेश का कहना है कि वह घोड़ा पकड़ कर खड़ा थे तभी अनजान व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गया। वह पीछे से शोर मचाते रहे, लेकिन वह नहीं रुका। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें