धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के छितही के सगड़वा पुरवा के निकट रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 42 वर्षीय बाइक सवार होमगार्ड घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कमोखर निवासी जनार्दन चौधरी पुत्र अशर्फी महुली थाने पर होमगार्ड हैं। रविवार को बाइक से कुशहवा की तरफ जा रहे थे। महुली-बस्ती मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जनार्दन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद