संतकबीरनगर। एंटी रोमियो अभियान में जिले के सभी थानों की पुलिस ने 81 स्थानों पर 1849 व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान 105 शोहदों से माफीनामा भरवाया गया और हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 26 शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं, 1228 शोहदों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। संवाद