रोसयाबाजार। ब्लाॅक संसाधन केंद्र पौली के उच्च माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के परिसर में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से से ब्लाॅक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख राम मिलन यादव ने किया।
मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि शिक्षको के कठिन परिश्रम से बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। जिसका उदाहरण ग्राम पंचायतों के विभिन्न स्कूलों में देखने को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने कायाकल्प योजना चला कर सभी स्कूलों पर मूलभूत सुविधा मुहैया करा दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग निपुण अभियान चलाकर बच्चों को निपुण किया जा रहा है। अब परिषदीय विद्यालय किसी प्राइवेट से कम नहीं हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि विद्यालयों के विकास में ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष व प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रधान कायाकल्प योजना के तहत अधिकांश विद्यालयों के सभी पैरामीटर पूरा कर लिए हैं, लेकिन कुछ अवशेष भी हैं। उन्हें भी पूर्ण कराएं। डीबीटी, निपुण भारत मिशन, कायाकल्प के 19 पैरामीटर, पाठ्य पुस्तकों में क्यूआर कोड, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, विद्यालय की संपत्ति के रखरखाव में सहभागिता पर विस्तार से बताया। संचालन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद पांडेय व अमित सिंह ने किया।
कार्यक्रम में विपिन कुमार, भोलेंद्र नाथ यादव, आदर्श मणि त्रिपाठी, रतीभान चौधरी, रुदल प्रसाद, राकेश यादव, मनीराम चौहान, राम मोहन शुक्ला, महेंद्र प्रसाद, हरिराम यादव, दिलीप कुमार, आशीष तिवारी, संतोष तिवारी, नरेंद्र कुमार, राजेश विश्वकर्मा, दीपक यादव, राकेश कुमार, घनश्याम चौहान, सरोज यादव, कुंदन यादव आदि मौजूद रहे।