फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उमेश की मौत से घर में मातम गम में बदलीं शादी की खुशियां

Thu, 13 Feb 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उमेश घर पर जुटी महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेंहदावल (संतकबीरनगर)। साड़े कला गांव के निवासी उमेश की गोरखपुर में कार दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। शादी की खुशियों की जगह गम के आंसू दिख रहे हैं। वहीं पत्नी सरिता बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। वहीं इस दुर्घटना में घायल आनंद गुप्ता और नितेश यादव को गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को उमेश यादव के चाचा के पुत्र अंकित की शादी थी। वह शामिल होने के लिए 10 दिन पहले पुणे से आया था। उमेश की शादी 8 साल पूर्व हुई थी और उसकी दो बेटियां छह वर्ष की अस्मिता और चार वर्ष की रुचि, उसके आने की राह देख रही हैं। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की अन्य महिलाएं उसे सांत्वना दे रही हैं। उमेश पुणे में निजी कंपनी में रहकर काम करता था। उमेश के पिता रामनाथ की पहले ही मौत हो गई थी। उमेश बाहर रहकर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें