मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को भारत स्काउट-गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। जिला गाइड कमिश्नर निशा यादव, जिला संगठन स्काउट कमिश्नर रमेशचंद्र यादव, प्रधानाचार्य सतीशचंद व गाइड कैप्टन कुमारी श्वेता के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना... हे हंसवाहिनी मां शारदा भवानी... से हुई। इसके बाद ..ये प्रयागराज है.. गीत पर अभिनय कर तालियां बटोरीं। गाइड ने सावन गीत ...कैसे जइबू खेले सावन में कजरिया..पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।