फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मरम्मत कार्य पूरा होते ही उखड़ने लगीं गिट्टियां

Sun, 11 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के शनिचरा से मुडाडिहा मार्ग पर उखडी गिट्टियां-संवाद
विज्ञापन
रोसया बाजार। पौली ब्लाॅक के शनिचरा बाजार से मूड़ाडिहा मुख्य मार्ग की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। राहगीरों का राह चलना दुश्वार हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि अभी जल्द ही मरम्मत कार्य हुआ है। बनते ही सड़क की गिट्टियां उखड़ जा रही हैं।
विज्ञापन

शनिचरा से मूड़ाडिहा जाने वाला पिच मार्ग बदहाल हो गया था। दो माह पहले उस पर पिचिंग का काम शुरू किया गया तो लोगों में आस जगी कि अब आने जाने में परेशानी नहीं होगी। लेकिन सड़क बनने के दो माह बाद ही उखड़ने लगी है।

ग्रामीण धनंजय पांडेय, छोटेलाल, भरतलाल, चंद्रमणि, गणेश, निलेश, शिवदयाल, राम अचल, प्रहलाद, सरबजीत, महेंद्र, मनोज कुमार, अशोक पासवान आदि का कहना है कि मरम्मत के नाम पर किसी तरह से गड्ढों को भर कर कोरम पूरा कर दिया गया। रानीपुर गांव के पास सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। अक्सर लोग गिर कर घायल होते रहते है। क्षेत्रीय लोगों ने अति शीघ्र फिर से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें