फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शासन की टीम ने परखी सेमरियावां सीएचसी की व्यवस्था

Tue, 13 Jan 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां सीएचसी पर लखनऊ से आई टीम जांच करती हुई-स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
सेमरियावां। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जांच करने के लिए शासन की टीम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)का निरीक्षण किया। डाॅ. अमरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों, सफाई व्यवस्था, वार्डों की स्थिति और मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का बिंदुवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन क्षेत्रों की पहचान की गई जहां मरीजों के बेहतर उपचार के लिए सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस दौरान मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। टीम ने सीएचसी परिसर तथा साफ-सफाई के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली योजनाओं और स्टाफ कौशल, कार्य गुणवत्ता, जांच सुविधाएं, ओपीडी, मरीजों का आवागमन आदि की गहनता से जांच की। इस दौरान चिकित्साधिकारी कक्ष, प्रसव पूर्व जांच कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, नेत्र जांच कक्ष, औषधि कक्ष, वाह्य रोगी विभाग, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी कक्ष, ट्रू नेट टेस्ट सेंटर, पैथोलॉजी, पुरुष एवं महिला प्रसाधन, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, मरहम पट्टी कक्ष, औषधि भंडार कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, महिला प्रसूति वार्ड, मैटर्नल ट्राई एज रूम, प्रसव कक्ष, लेबर रूम एवं बिल्डिंग, ओटी रिसेप्शन नर्स चेचिंग रूम आदि का हाल जाना। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा, जर्जर बाउंड्री वॉल की मरम्मत व उच्चीकरण की जरूरत पाई गई। अस्पताल में रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की जरूरत बताई गई। इस दौरान मैटर्नल हेल्थ कंसल्टेंट संगीत, डाॅ. ज्योति यादव, डाॅ. हिमांशु कुमार, डाॅ. अभय गुप्ता, बीपीएम राजेश पांडेय, फार्मासिस्ट अफजाल अहमद, अबुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें