फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरकार तत्काल उपलब्ध कराए आवश्यक बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। शिव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सोमवार के अलावा भी प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में श्रावण मास शुरू होने से पहले मंदिर का पुनर्निर्माण न होने पर मंदिर संरक्षक समिति के महामंत्री जितेंद्र प्रताप राय उर्फ बिट्टू राय ने कहा कि सरकार को तत्काल आवश्यक बजट उपलब्ध कराकर श्रावण मास प्रारंभ होने से पहले मंदिर के पुनर्निर्माण की व्यवस्था करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कराने में सफल नहीं होती है तो आम जनमानस के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें