समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जगह-जगह साइकिल रैली निकाल कर लोगों को सरकार की योजनाओ के बारे में बताया। खलीलाबाद में ब्लॉक प्रमुख मनोज राय के नेतृत्व में तो हैंसर में विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने रैली को झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।
खलीलाबाद विकास खंड के गोरयाभार स्थित शिव मंदिर पर ब्लॉक प्रमुख मनोज राय के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली को रही झंडी सपा जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव ने दिखाकर रवाना किया। रैली गोरयाभार, कताई चौराहा, बेलपोखरी, जिगिना, देवरी, उसरी, इमलीडिहा, उपरौधा, कर्री, परसपुर, तुर्कवलिया होते हुए पुन:गोरयाभार में आकर समाप्त हुई।
ब्लॉक प्रमुख मनोज राय ने कहा कि समाजवादी सरकार ने चुनाव के समय जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है। सरकार ने जन कल्याण के लिए कई तरह के योजनाओं को चला रखा है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस अवसर पर बीडीसी आत्मा यादव, प्रेम चंद, राजकुमार, धर्मेंद्र यादव, रमाकांत पांडेय, चंद्रभान अग्रहरी, सुमित मिश्र, रिंकू, सोनू, कृष्णा, राजेंद्र, राहुल समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसारी विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने टाडा चौराहे से साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राय के नेतृत्व में निकले सपाई क्षेत्र के बंतवार, टाडा, खाजो, घोरागं, परसहरपूर्वी आदि गांवो में जाकर सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भालचंद यादव, संजय यादव, बृजेश यादव, श्याम मुरारी यादव, जनार्दन यादव, सोनू राय आदि लोग मौजूद रहे।