संतकबीरनगर। शहर स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकली छात्रा घर नहीं पहुंची। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुट गई।
शहर निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार को सुबह वह स्कूल के लिए गई थी। स्कूल में पता करने पर बंद मिला और बेटी घर पर नहीं आई। पीड़ित पिता को आशंका है कि बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छात्रा की खोज शुरू कर दी है। संवाद