संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत टेमा के पास बस्ती जनपद की रहने वाली एक युवती प्रेमी से मिलने पहुंची। प्रेमी के न मिलने पर हाईवे पर हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि युवती का कांटे क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग है। युवती प्रेमी को फोन कर रही थी लेकिन वह फोन नहीं उठाया और बंद कर दिया। जिसके बाद युवती मंगलवार की शाम को प्रेमी के घर पहुंच गई। इस दौरान प्रेमी नहीं मिला तो हाईवे पर आकर हंगामा करने लगी।