फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो आरोपी पर ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Wed, 27 Mar 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से चाकू बरामद किया। जिसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार टीम ने सरैया गौरापार मोड़ से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान गजाधर निवासी कसैला के रूप में हुई। इसी तरह पुराना तहसील परिसर से भी पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जिसके पास तलाशी में उसके पास से चाकू मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अरसद खान पुत्र लाल मोहम्मद निवासी पठान टोला के रूप में हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपी पर केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें