- बेलहर कला क्षेत्र के गांव का मामला
-एसपी के निर्देश पर आरोपी पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर कला क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बाथरुम में नहा रही थी। उसी दौरान एक युवक ताक-झांक कर रहा था। विरोध करने पर युवक ने रात को सोते समय किशोरी की आंख में फेवीक्विक डालकर चिपका दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
एसपी को दिए अपने शिकायत पत्र में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक सप्ताह पूर्व बाथरुम में नहा रही थी। गांव का विपक्षी दीपक पीछे से झांक रहा था। बेटी के देखने और चिल्लाने पर वह भाग गया। परिवार के लोग शोरगुल सुनकर वहां पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उसके घर पर जाकर शिकायत किए। इसके बाद मामला शांत हो गया।
10 मई को बेटी बरामदे में सो रही थी। रात 2.30 बजे विपक्षी दीपक, सुनील, अखिलेश और गिरजेश ने रात में आकर बेटी की आंख में फेवीक्विक डाल दिया। जिससे आंख चिपक गई और बेटी को दिक्कत हुई। उसे इलाज के लिए लेकर सीएचसी सांथा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिए खलीलाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेलहरकला पुलिस ने मामले में एसपी के आदेश के बाद चारों आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।