धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक युवती ने कीट नाशनक पी लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 18 साल की युवती के मुंह से देर शाम झाग निकलने लगा और वह जमीन गिरकर तड़फने लगी। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उसने धान में डालने वाला कीटनाशक पी लिया था। संवाद