फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उकसाने पर युवती ने खाया जहर, मौत

Wed, 27 Aug 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 अनु सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
बखिरा। धनखिरिया तेतरिया निवासी व्यक्ति ने निकट गांव के एक युवक पर बेटी को जान देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक के दबाव में आकर उसकी बेटी ने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले जाते समय युवती की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित बालकेश सिंह ने बताया कि उसकी वर्षीय 19 बेटी को निकट के गांव घेचुआ निवासी विकास कुमार कई वर्षों से ब्लैक मेल करता था। उक्त युवक उसकी बेटी को मरने के लिए दबाव बनाता था व कहता था उसे 22 से 30 अगस्त के मध्य मरना है। बेटी किसी वजह से यह सब बातें घर में नहीं बताती थी। 23 अगस्त की सुबह छह बजे आरोपी युवक के ब्लैक मेल करने व दबाव बनाने पर उसकी बेटी ने जहर खा लिया।
जानकारी होने पर तत्काल बेटी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आ गए। इलाज के लिए खलीलाबाद आते समय रास्ते में बेटी ने मां को बताया कि विकास उसे ब्लैक मेल करता था। उसी के प्रताड़ित करने पर ही उसने जहर खाया है। खलीलाबाद पहुंचने पर डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति देखकर उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंचने व जांच के बाद मेडिकल कालेज के डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घेंचुआ निवासी विकास कुमार के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्जकर लिया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें