फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटक कर युवती ने दी जान

Sat, 01 Feb 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव की एक युवती ने शुक्रवार रात में छप्पर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन युवती की मौत के कारणों नहीं बता रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोलकी चमरसन गांव की निवासी राधिका पत्नी लक्ष्मण ने बताया वह 31 जनवरी की रात घर में थी। इस बीच पड़ोस के दूसरे घर में छोटी बेटी रिंकी के पास चली गई। वहीं उसके ससुर रामअचल दूसरे घर में खाना खाने के लिए चले गए। छोटी बेटी के साथ वह रात नौ बजे घर आई। उन्होंने देखा कि बड़ी बेटी प्रियंका (21) छप्पर में दुपट्टे से लटकी हुई है। बेटी को लटका देखकर वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष लाल बिहारी निषाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें