फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रबंधक महासभा ने सीओ से मिलकर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के प्रबंधक सहित तीन लोगों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को प्रबंधक महासभा ने झूठा बताया है। उन्होंने सीओ सर्वदवन सिंह से मिलकर जांच व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक ने प्रधानाचार्य पर पद पर रहते हुए दोषपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया, जिसके बाद थाना धर्मसिंहवा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। महासभा का मानना है कि ये आरोप निराधार और तथ्यहीन है। महासभा ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष और न्यायपूर्ण जांच की जाए और विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का निस्तारण कर न्याय दिलाया जाए।
इससे प्रबंधक के सम्मान और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। महासभा ने प्रशासन से अपील की कि वे इस मामले में ईमानदारी और न्यायप्रियता के साथ जांच करें और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें, ताकि विद्यालय प्रबंधकों के अधिकारों और प्रतिष्ठा की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें