फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्य टीम ने खोआ, पनीर, बूंदी व छेने की मिठाई के नमूने लिए

Tue, 05 Aug 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मिठाई की दो दुकानों पर छापा माारा। इस दौरान खोआ, पनीर, बूंदी, छेना के छह नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। टीम ने रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर छापा मारा गया। इस दौरान खलीलाबाद तहसील के सेमरियावां स्थित लखनऊ स्वीट्स एंड बेकर्स बूंदी, छेने की मिठाई और नमकीन के तीन नमूने लिए गए। इसी प्रकार खलीलाबाद शहर स्थित राधे गोविंद मिष्ठान भंडार कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए। इसमें से एक खोआ, एक पनीर और एक बूंदी लड्डू का था। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें