फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी में महका फूलों का बाजार

Wed, 14 Jan 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाजार में बिक रहा फूल-संवाद - फोटो : गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सर्दी में घरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की चाहत ने फूलों के पौधों की मांग बढ़ा दी है। इस कारण फूलों की पौध की कीमतों में 20 से 30 रुपये तक का उछाल आया है। सर्दी के मौसम में पौध के खराब होने और बढ़ी मांग के चलते गुलाब के पौधे जो सामान्य दिनों में 50 से 60 रुपये में बिकती थी अब 80 रुपये तक में बिक रही है।
विज्ञापन

शहर के पीडब्लूडी डाक बंगले के पास नर्सरी में गेंदा और गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं। डहेलिया प्रजाति के गेंदे के पौधे की मांग सबसे अधिक है। गेंदे की पैंची, पिटोनिया, गजनीया, गुलदाउदी जैसी प्रजातियों के पौधे लंबे समय तक खिले रहते हैं। हाइब्रिड गेंदा के पौधे 40 से 50 रुपये में, जबकि डहेलिया प्रजाति के पौधे 50 रुपये में बिक रहे हैं।
बारहमासी गुलाब के पौधे 80 से 100 रुपये तक में उपलब्ध हैं। गर्मी के मुकाबले सर्दियों में फूलों के पौधों की बिक्री अधिक होती है, जिससे कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानदार संदीप ने बताया कि गेंदा और गुलाब के पौधे की मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें