सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से आतंकियों को मार गिराने और कैंपों को नष्ट करने के बाद लोग उत्साहित हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और तहसील बार एसोसिएशन ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कई स्थानों पर आतिशबाजी भी गई।
पूर्व मंत्री कुुमार अशोक पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार की शाम को आजाद चौक पहुंचे और पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि सैनिकों की शहादत बर्बाद नहीं जाएगी। सर्जिकल स्ट्राइक इसी का नतीजा है। मोदी सरकार की नीतियों के चलते ही कई देश भारत के पक्ष में खड़े हो गए है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, सतविंदर पाल सिंह, प्रहलाद चौधरी, रविंद्र नाथ तिवारी, उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि, किरन प्रजापति, सूरज सिंह, मेघनाथ चौधरी, सूरज मिश्र, दिग्विजय राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, धनघटा तहसील में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रेमनरायन मिश्र, केशव पाठक, कुमारी शांता श्रीवास्तव, ऋषिनरायन ओझा, सुरेंद्र सिंह, दिलीप राय, सुनील पांडेय आदि ने मिठाइयां बांटकर सेना की कार्रवाई को सराहा। इसी तरह कुमारी शांता श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुमारी रीना, रंजू, शांति देवी, प्रभावती, सुनीता, शांति पाठक, कलावती देवी, संध्या, शरमानी देवी आदि ने भारतीय जवानों के कार्य की सराहना किया। सिरसी में भाजपा नेता अनिल राय के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। उमरिया बाजार, हैंसर बाजार, डिहवा, लोहरैया, अशरफपुर पौली, शनिचरा बाजार में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।