फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत में लगी आग फैली, झोपड़ी राख

Mon, 24 Apr 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंधुपुर अगहिया के उत्तर सिवान में सोमवार की सुबह गेहूं की डंठल में लगी आग ने एक व्यक्ति की झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखे सामान, अनाज और चार हजार रुपये जल गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मुरादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति अपने खेत में गेहूं का डंठल जला रहा था। हवा के तेज झोंके के कारण आग फैलकर बंधूपुर गांव निवासी काली प्रसाद की झोपड़ी को चपेट में ले ली। ग्रामीण आग पर काबू कर पाते, उससे पहले झोपड़ी राख हो गई। काली प्रसाद ने बताया कि आग ने करीब बीस हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें