फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

विज्ञापन
खलीलाबाद में निकाले गए ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल बच्चे। स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ सेमरियावां। ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को जिले मेें अकीदत के साथ मनाया गया। जिले के कई गांवों और प्रमुख चौराहों पर लोगों ने जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। साथ ही पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में लोगों ने मिठाइयां बांटी और गरीबों को भोजन कराया।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के अंसार टोला, पठान टोला, विधियानी, बंजरिया से जुलूस निकाला गया। यह शहर भ्रमण करते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और जुलूस में लोग या रसूलल्लाह के नारे भी लगाते रहे। जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। अंत में मदरसों में पहुंचकर पूरी दुनिया में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई। सेमरियावां में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरे उत्साह व अकीदत के साथ मनाया गया। लोगों ने जुलूस-ए मोहम्मदी निकाल कर पैग़म्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशियां मनाई। इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों द्वारा दर्जनों ग्राम पंचायतों से होकर जुलूस ए मोहम्मदी ऐहतराम व अकीदत के साथ निकाला गया। नारे तकबीर व नारे रिसालत की सदाएं गूंजती रहीं। हर तरफ जुलूसे मोहम्मदी की धूम रही। अकीदत मंद हजरात मोहम्मद साहब की शान में नाते-ए-पाक पढ़ रहे थे। इसके साथ ही मिठाइयां खिला कर और पैगंबरे इस्लाम की रूह पर दरूद व सलाम पढ़कर अकीदत का इजहार किया।
हिजरी संवत के तीसरे महीने में रबीउल अव्वल माह की 12 तारीख को मक्का शहर में पैदा हुए थे। इस मौके पर उनकी सीरत, अखलाक, इंसानियत, भाईचारे और अमन-शांति के संदेश को याद किया जाता है। नबी-ए-करीम ने जो तालीम दी है उसको जीवन में उतारना, गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना तथा समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखना इस अवसर का महत्वपूर्ण संदेश है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में विभिन्न गांवों में स्थित मदरसों में मिलाद की महफिलें आयोजित की गईं। इस दौरान उलेमा ने पैग़ंबरे इस्लाम के जीवन और दर्शन चर्चा किया। बुधवार की सुबह में फज्र की नमाज के बाद लोगों ने मस्जिदों में एकत्रित होकर पैगंबरे इस्लाम की रूह पर दरूद व सलाम पेश किया। क्षेत्र के अगया, तरकुलहवा, सालेहपुर, चिउटना, हुजुरा सुहावां, दसावां, गंगैचा, परसा शेख, बस्ती बस्ती, बसडीला, देवरिया लाल, लोहरौली बाजार, सिसवा दाखिली, पकरी आराजी, लौकी लाला, जंगल दशहर, गजौली शेख, छितरापार आदि गांव में स्थित मदरसों पर सुबह में फजर की नमाज के बाद जुलूस-ए मोहम्मदी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें