फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मजदूरी लेने गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 26 Jul 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कुंदन यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र गांव एकडंगा( महुआरी) के युवक की गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजन गोरखपुर पहुंच कर हत्या का आरोप लगाए। युवक की मौत से परिजन गमगीन थे।

एकडंगा गांव निवासी 26 वर्षीय कुंदन यादव पुत्र बेचू यादव गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज क्षेत्र के मराठा गांव में करीब एक दशक से कार्य करता था। परिजनों के अनुसार पहले वहां टाॅवर पर कार्य करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से वहीं के एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर चलाने समेत अन्य कार्य करता था। जब वह व्यक्ति मजदूरी में कटौती करने लगा। जिससे कुंदन यादव तीन माह पहले अपने गांव एकडंगा चला आया। बहन सोना देवी के मुताबिक 24 जुलाई सोमवार को दोपहर बाद फोन करके भाई को मजदूरी देने के लिए गोरखपुर बुलाया गया। वह कुछ ही समय में भाई बाइक से गोरखपुर गया। रात करीब आठ बजे भाई की मोबाइल पर फोन किया, तो भाई ने फ़ोन नही उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक व्यक्ति ने फोन उठाकर बोला कि कुंदन काफी नशे में है और बात नही कर सकता है तथा कहीं गिरकर चोटिल हो कर आया है। सुबह बात करिएगा। मंगलवार को कई बार भाई के मोबाइल नंबर पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार को ही करीब तीन बजे जिस व्यक्ति के यहां भाई कार्य करता था, उसने फोन के माध्यम से बताया कि उसके भाई की हालत काफी खराब है, आकर ले जाएं। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में भाई का शव पड़ा मिला। तीन भाईयों में कुंदन यादव दूसरे नंबर पर था।माता सुखना देवी एवं बड़ा भाई फूलचंद शव लेने गए परिजनों ने हत्या का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें