अपने मामू के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी इब्राहिम की बहन जमीला
लोहरौली/बड़गो। दुधारा थानाक्षेत्र के पचतोरवा गांव में हुई मोहम्मद इब्राहिम की हत्या के आखिर क्या कारण थे, इसको लेकर पुलिस और परिजनों के दावे अलग-अलग हैं। पुलिस जहां इसे मोबाइल चलाने के विवाद से जोड़ रही है।
वहीं परिजन रास्ते के पुराने विवाद को लेकर हत्या की बात कह रहे हैं। इन अलग-अलग दावों में कहा तक सच्चाई है, यह तो हत्यारोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस का दावा है कि मोबाइल चलाने के विवाद को लेकर इब्राहिम की हत्या की गई। वहीं इब्राहिम की बहन जमीला बताती हैं कि रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इस विवाद के चलते उसके चचेरे भाई जीशान और वसीम के परिवार के लोग काफी खुन्नस रखते थे। बात-बात पर आए दिन झगड़ा कर लेते थे। एक महीने पूर्व मेरे परिवार को धमकी भी दी गई थी।
जमीला का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व आरोपियों के घर के एक कुत्ते ने हमारे घर में आकर जमीन खोद दी थी तो ने कुत्ते को डंडे से मार दिया था। इसको लेकर भी आरोपियों ने उसके भाई के साथ झगड़ा किया था और हत्या की धमकी दी थी। संवाद