फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कान्हा का जन्मोत्सव मनाकर सोया परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर

विज्ञापन
मनवापुर में घर में टूटी हुई आलमारी और बिखरा हुआ सामान । संवाद
विज्ञापन
बखिरा। बखिरा थाने की दुर्गजोत चौकी क्षेत्र के मनवापुर गांव में चोरों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर सात लाख रुपये की कीमत के जेवरात और साठ हजार रुपये चोरी कर लिए। परिवार के लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाकर सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी के बाद चोर घर में दाखिल हुए और उन्होंने आमलारी और बक्से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मनवापुर गांव निवासी उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के लोग जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे थे। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद सभी सो गए। रात में चोर घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने घर से करीब सात लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने और 60 हजार रुपये चुरा लिए।
सुबह परिवार के लोगों की नींद खुलने पर अलमारी टूटी देखी व सामान बिखरा पड़ा था। इस वारदात की पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें