फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संगठन के विस्तार से पीस पार्टी को मिलेगा लाभ

Tue, 23 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम धौरहरा स्थित राष्ट्रीय एकता भवन में मंगलवार को पीस पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश संगठन महासचिव आजम खान की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना विभिन्न जिले तथा ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियां करना था। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅक्टर अयूब की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने नियुक्त पत्र देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डाॅक्टर अयूब ने कहा कि पार्टी के संगठन का विस्तार होने से पार्टी को आगामी विधान सभा चुनाव में लाभ मिलेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि पीस पार्टी ही सभी वर्गों, समाज के हित की बात करती है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने कहा कि पार्टी की नीतियों से आकर्षित होकर ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि मौलाना शमशाद आलम बस्ती जिला प्रभारी, जिला महासचिव कुशीनगर साबिर उर्फ हरिहर, जिला उपाध्यक्ष, गोरखपुर अशफाक समेत अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इस मौके पर पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इस्लाम अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल, पंचराम चौहान, ज्ञानधर चौहान, मौलाना कलीमुल्लाह, मौलाना जमाल नासिर कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें