फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए निकाला मशाल जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।  
विज्ञापन


 विकास भवन पर कर्मचारियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मंच की संयोजक अंबिका देवी यादव ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों का अधिकार है। मंच के चेयरमैन रामभजन यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को पूर्ण सहयोग और बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही संकल्प लेना होगा कि अंजाम चाहे कुछ भी हो पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेंगे। मंच के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने कहा कि पेंशन कोई भीख नहीं है। यह हमारा अधिकार है। उन्होंने कर्मचारियों, शिक्षकों का आह्वान किया कि आंदोलन में एकता का परिचय दें, ताकि सरकार नींद टूटे और पेंशन बहाली का आदेश जारी हो। इस दौरान केसी सिंह, सुयेब अहमद, रामशरन यादव, दीनानाथ उपाध्याय, शिव कुमार गुप्त, सुभाष यादव, गंगा प्रसाद यादव, अनिल सिंह, अवधेश मणि, राजेश श्रीवास्तव, अजय यादव,  प्रदीप गुप्त,  शिवानंद मिश्र, मीरा भारती, इफ्तेखार अहमद, रमेश राय, जफीर अली करखी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें