मगहर। कस्बे के गांधी आश्रम चौराहे के निकट घर जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने दो युवकों पर हमला कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई है। घटना में बीच बचाव कर किसी तरह लोगों ने युवाओं की जान बचाई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
इस्लामनगर मोहल्ला निवासी घायल ईरशाद अली पुत्र सज्जाद अली ने बताया कि बृहस्पवितार को साथियों के साथ संत कबीर इंटर काॅलेज के रास्ते अपने घर जा रहा था। उसी दौरान कस्बे के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने उन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें उनके व साथी अरबाज के सिर में गंभीर चोट लग गई। सिर बुरी तरह से फट गया। घटना के दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों ने हमलावरों से किसी तरह उनकी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।