फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाल अपचारियों के शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने बाल संप्रेक्षण गृह बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल अपाचारियों के शिक्षण का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्तमान में संतकबीरनगर से संबंधित विधि के विरोध में बालक बाल संप्रेक्षण गृह में निर्वासित है। सचिव ने सभी बाल अपचारियों से बातचीत की तथा बीमार अपचारियों के स्वास्थ्य संबंधी हालचाल जाना। उनके पठन-पाठन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संप्रेक्षण गृह में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान लीगल ऐड डिफेंस कॉउंसल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव समेत संप्रेक्षण गृह के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें