फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में 15 साल में भी नहीं पूरी हुई पेयजल परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में कई मोहल्लों में नहीं बिछाई जा सकी पाइप लाइन
विज्ञापन

काम अधूरा होने के चलते नगर पंचायत प्रशासन को हैंडओवर नहीं हुई परियोजना
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति का कार्य अधूरा पड़ा है। कई वार्डों में पाइपलाइन जल निकासी के लिए बनी नालियों के बगल से गुजर रही है, जिससे लोग प्रदूषित जल पीने को मजबूर हैं।
नगर पंचायत के नई बाजार मोहल्ले में परेड ग्राउंड में 15 वर्ष पूर्व पेयजल परियोजना शुरू हुई। अभी तक जल निगम प्रत्येक वार्ड में पाइपलाइन नहीं बिछा सका है, जिससे नगर पंचायत प्रशासन को परियोजना हैंडओवर नहीं की गई है। पांच मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसमें नई बाजार, चौक बाजार, ठाकुरद्वारा आदि जगह पर पाइपलाइन के जरिये लोगों तक पानी पहुंचाई जाती है। अभी तक महज 315 लोगों ने पानी का कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन

24 रुपये प्रत्येक माह लोगों से पेयजल शुल्क वसूल किया जाता है, जबकि नगर पंचायत की आबादी 50 हजार से अधिक है। नई बाजार के कई स्थानों पर नालियों के पास से पाइपलाइन गुजर रही है। अक्सर पाइपलाइन के जर्जर होने के मामले भी सामने आते हैं, जिसका नगर पंचायत प्रशासन समाधान कराता है, लेकिन आधा अधूरा कार्य ही जल निगम के द्वारा कराया गया है। इससे लोगों तक शुद्ध पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
बिछाई गई पाइपलाइन के जर्जर होने के कारण कई बार लीकेज के मामले सामने आते हैं। चौक बाजार में कुछ माह पूर्व लीकेज होने के कारण, पानी का रिसाव हो रहा था। इसको नगर पंचायत प्रशासन ने दुरुस्त कराया। नगर क्षेत्र में अभी भी बड़ी संख्या में प्रतिबंधित हैंडपंप का प्रयोग धड़ल्ले से लोग कर रहे हैं। दूषित पानी पीने को लोग मजबूर हैं। जिन स्थानों पर पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, वहां अभी तक पानी नहीं पहुंच सका है। इससे लोग कनेक्शन भी नहीं ले पा रहे हैं।
इसके साथ ही नगर पंचायत के विस्तारित वार्डों में पाइपलाइन बिछाने की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है।
राजाबारी निवासी चंद्रलोक पांडे, संजय पांडे आनंद पांडे सौरभ पाण्डेय आदि लोगों का कहना है कि नगर की पाइप लाइन से मोहल्ले में टोंटी लगी है, लेकिन आज तक जल आपूर्ति नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



-
पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति न देकर, सीधे बोरिंग का पानी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां भी पाइपलाइन के लीकेज के मामले सामने आते हैं, तत्काल उसको दुरुस्त करा दिया जाता है। अभी तक नगर पंचायत प्रशासन को परियोजना हैंडओवर नहीं की गई है।
-पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी, मेंहदावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें