फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टूट रहा शहर में हरियाली का ख्वाब, नहीं लगे पौधे

Thu, 25 Jul 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए पटरियों पर लगाए जाने हैं नीम के पौधे
विज्ञापन

- मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक पौधे लगाए जाने हैं
- नगर पालिका ने पौधे लगाने का कार्य शुरू नहीं किया

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के लोगों को भविष्य में गर्मी से निजात दिलाने के लिए पटरियों को ग्रीन बेल्ट में शामिल किया गया। यहां पर नीम सहित अन्य पौधे लगाए जाने हैं, लेकिन यह उम्मीद टूटती दिख रही है। कारण यह है कि अभियान के बावजूद पालिका प्रशासन ने पटरियों पर पौध लगाने का कार्य शुरू नहीं कराया है।

नगर पालिका प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए शहर में पौधरोपण की योजना तैयार की। इसके तहत शहर के मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक और वहां से मुखलिसपुर तिराहा तक सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर पौध लगाए जाने हैं। पालिका प्रशासन ने यहां पर नीम के पौध लगाने की बात कहीं थी, ताकि शहर में हरियाली दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जाने की योजना है। वर्तमान में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन ने पटरियों पर पौधरोपण की शुरूआत नहीं की है। ऐसे मेंं सवाल उठ रहा है कि यदि इस समय पौध नहीं लगाए गए तो जब बरसात का मौसम खत्म हो जाएगा तो पौधे कैसे लगेंगे और वह कितने सुरक्षित रह पाएंगे।

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि पालिका ने पौधरोपण की योजना तैयार कर ली है, जल्द ही पौधरोपण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें