फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट सिटी का टूट रहा ख्वाब...सड़कें बदहाल, बदइंतजामी बेहिसाब

Fri, 23 Jan 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बैंक चौराहा पर बीच सड़क पर बनी पुलिस चौकी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाने की योजना है, लेकिन यह ख्वाब टूटने लगा है। वजह यह है कि शहर में कहीं सड़कें जर्जर हैं तो कहीं बेहिसाब अतिक्रमण से आवागमन मुश्किल हो गया है। बैंक चौराहा पर सड़क के बीच स्थित पुलिस चौकी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का कार्य भी नहीं हो सका है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शासन ने शहर को स्मार्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शहर की सड़कों को दुरूस्त कराया जाना है। वर्तमान स्थिति यह है कि विधियानी मोड से तितौवा को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। हालांकि, इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इसके कारण इस मार्ग पर आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है।
यही नहीं, मुखलिसपुर तिराहे के ओवरब्रिज की सर्विस लेन भी टूट गई है। यहां पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। आसपास ठेला पर फल लगाने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे यातायात की समस्या बनी हुई है। साथ ही शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पटरी दुकानदारों को वेंडर जोन में शिफ्ट कराया जाना है। इसके तहत शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडर जोन बनाया गया है, लेकिन अब तक पटरी दुकानदारों को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। शहर में बैंक चौराहा पर पुलिस चौकी बनी है। इस पुलिस चौकी को पुरानी तहसील के पास शिफ्ट किया जाना था, लेकिन यह कार्य भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

0
ई-लाइब्रेरी, पिंक टायलेट जैसे कार्य भी नहीं हुए
शासन ने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए निर्देश दिए गए है। इसके तहत ई-लाइब्रेरी, पिंक टायलेट, ईवी चार्जिंग स्टेशन, शहरी सुविधा केंद्र समेत सेवाएं डिजिटल की जानी है। इसके लिए नगर पालिका परिषद अभी तक प्रस्ताव ही तैयार नहीं कर पाई है।
0
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सड़कों की दशा में सुधार किया जाना जरूरी है। विधियानी से तितौवा जाने वाली सड़क जर्जर है। ऐसे में आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वेंडर जाेन बनाया गया है, लेकिन पटरी दुकानदारों को शिफ्ट नहीं किया गया। इससे आए दिन जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। -महेंद्र त्रिपाठी, बैंक चौराहा
0
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शासन ने निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया। नेहरू चौक पर ठेले वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। दुकानों को वेंडर जोन में शिफ्ट करने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे समस्या बनी हुई है। -दीनदयाल, नेहरू चौक
0
शहर के विधियानी मोड़ से तितौवा जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही अन्य सड़कों के निर्माण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही वेंडर जोन में पटरी दुकानदारों को शिफ्ट करा दिया जाएगा। -अवधेश कुमार भारती, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

बैंक चौराहा पर बीच सड़क पर बनी पुलिस चौकी-संवाद

बैंक चौराहा पर बीच सड़क पर बनी पुलिस चौकी-संवाद

बैंक चौराहा पर बीच सड़क पर बनी पुलिस चौकी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें