फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बनने के कुछ माह बाद ही टूटने लगा नाला

विज्ञापन
राम-जानकी मार्ग पारा चौराहे पर टूटा नाला-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। रामजानकी मार्ग पर पारा चौराहे के तालाब के पास एनएच विभाग की ओर से करीब एक वर्ष पहले बनाया गया नाला अब जगह-जगह टूटने लगा है। निर्माण के कुछ ही महीनों में तालाब के बगल नाले के क्षतिग्रस्त होने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते नाला समय से पहले ही जवाब देने लगा। नाला टूटने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। बारिश के दौरान सड़क के किनारे पानी जमा होने पर राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ग्रामीणों में राजेश त्रिपाठी, राहुल, महेश, त्रिपुरारी, रघुपत, राम करन, अनिल आदि लोगो ने संबंधित विभाग से मौके पर जांच कराकर नाले की मरम्मत के साथ-साथ की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च कर कराया गया निर्माण एक वर्ष भी ठीक से नहीं टिक पाया तो जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें