फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्ट्रांग रूम से संबंधित व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने परिसर के सामने स्थित पार्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में लगे पेड़ों और उपलब्ध स्थान की स्थिति देखी गई। अधिकारियों के अनुसार परिसर में आने वाले लोगों एवं अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम और उसके आसपास की सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम सत्य प्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें