फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम व एसपी ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग व्यवस्था की कर्मियों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तहसील धनघटा अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम शिवमंदिर पर बृहस्पतिवार को प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर बुधवार को डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों, पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक कर आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी दी। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने कानून-व्यवस्था, रूट व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल सहित व्यवस्था से संबंधित समस्त प्वाइंट्स पर लगाए गए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरी तन्मयता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर व सघन चेकिंग की व्यवस्था हो। आमजन को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर रहे। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के हिसाब से उनके कार्यों को विस्तार से बताते हुए निर्देशित किया कि व्यवस्था में लगे सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी अपनी ड्यूटी एवं स्थान के अनुसार पूरी सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराना सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें