संतकबीरनगर। जनपद पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के गुणवत्तापरक निस्तारण में दिसंबर की मासिक रैंकिंग में भी जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। साथ ही समस्त थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच के लिए निरंतर पर्यवेक्षण किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या प्राप्त होने पर जांच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है। जांच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस शिकायत फिर से जांच के लिए संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस किया जाता है। एसपी संदीप कुमार मीना ने अच्छे परिणाम के लिए आगे भी सभी को मेहनत करने के लिए निर्देशित किया।