संतकबीरनगर। जिले को सीसीटीएनएस टॉप-10 जनपद में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है। एएसपी व सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह की देखरेख में सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा के प्रयास से सीसीटीएनएस योजना प्रगति डैशबोर्ड में तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सीसीटीएनएस पोर्टल के नवंबर 2025 की डाटा के अनुसार प्रदेश के टॉप 10 जनपदों की रैंकिंग में जनपद पुलिस को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सीसीटीएनएस के परफॉर्मेंस के संबंध में हर माह एनसीआरबी को डाटा भेजा जाता है। इसे प्रगति डैशबोर्ड के नाम से जाना जाता है। इसकी मॉनीटरिंग केंद्रीय स्तर पर की जाती है। जनपद को प्रथम रैंक प्राप्त होने पर एसपी ने सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संवाद