फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल आज

Mon, 29 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से 60वीं राज्य स्तरीय क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन चार जनवरी को झांसी में होना है। इसके लिए 29 दिसंबर को स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल होगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद ने बताया कि चयन प्रक्रिया विभिन्न आयु वर्ग में की जाएगी। अंडर 16 वर्ग में वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म 25 जनवरी 2010 से 24 जनवरी 2012 के बीच हुआ होगा। जबकि अंडर 18 में 25 जनवरी 2008 से 24 जनवरी 2010 के बीच जन्म तिथि होनी चाहिए। इसके साथ ही अंडर 20 वर्ग में 25 जनवरी 2006 से 24 जनवरी 2008 के बीच हो। उन्होंने बताया कि ट्रायल 10 बजे से शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें