- शासन स्तर से भेजा गया, दो की सीएचसी में होगी तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में चिकित्सकों की कमी अब दूर होने वाली है। इसके लिए शासन स्तर से जिले को चार चिकित्सक मिले हैं। इनमें दो जिला अस्पताल और दो की सीएचसी पर तैनाती होगी। इसमें एक चिकित्सक स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं तो तीन एमबीबीएस हैं।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी थी। साथ ही जिला अस्पताल में भी चिकित्सक की कमी बनी हुई है। शासन स्तर से जिले को चार चिकित्सक मिले हैं। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल पाठक व डॉ. रंजित को सीएचसी के लिए भेजा गया है। साथ ही डॉ. मुरवत हुसैन, डॉ. राममिलन को जिला अस्पताल में तैनाती मिली है। बताया कि सीएचसी के लिए मिले चिकित्सक जब जिले में आएंगे तो उनकी तैनाती सीएचसी पर की जाएगी। जबकि जिला अस्पताल के लिए मिले चिकित्सकों की सूचना सीएमएस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही यह चिकित्सक जिले में आकर अपनी सेवा देना शुरू कर देंगे। जिससे अस्पतालों में चिकित्सकों की कुछ कमी दूर होगी।