फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बस्ती मंडल में जिले को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- संतकबीरनगर को 52वां, सिद्धार्थनगर को 60वां और बस्ती को मिला 66वां रैंक
विज्ञापन


संतकबीरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में संतकबीरनगर जिले को 52 वां रैंक मिला है। बस्ती जिले को 66 वां सिद्धार्थनगर को 60 वां रैंक मिला है, हालांकि अधिकारियों को बेहतर अंक आने की संभावना थी। अब अधिकारियों ने अभियान को और तेजी के साथ पूरा करने की बात कही है।
संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में इन जिलों को 100 अंकों में यह स्थान हासिल हुआ है, जिसमें 94 प्रतिशत के साथ संतकबीरनगर को 52 वां रैंक, 92 प्रतिशत अंक के साथ सिद्धार्थनगर को 60 वां रैंक और बस्ती जिले को 90 प्रतिशत अंक के साथ 66 वां रैंक हासिल हुआ है। शासन की ओर से अभियान की प्रगति की समीक्षा और स्कोर व रैंक निर्धारित कर की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 24 अक्तूबर को डिस्टि्रक्ट स्कोरिंग शीट जारी की गई। सरकार की ओर से संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया गया था। इसमें नालियों की सफाई, स्वच्छता को लेकर जागरूकता, बीमारियों को लेकर लोगों को सजग किया गया, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

एक अक्तूबर से शुरू हुआ था अभियान
संचारी रोगों डेंगू, मलेरिया आदि को नियंत्रित करने के लिए एक अक्तूबर से पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक अभियान में विकास, पंचायतीराज, कृषि, शिक्षा, नगरीय निकाय, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, सिंचाई, दिव्यांगजन और सूचना विभाग के साथ समन्वय बनाकर स्वास्थ्य विभाग ने मंडल में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


संचारी रोग में जिले को 52 वां स्थान मिला है, बस्ती मंडल में जिले के प्रगति बेहतर है, लेकिन अभी इसे और सुधार की जरूरत है। इसके लिए फिर से लोगों का सहयोग लिया जाएगा।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें