फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विरोध के बाद दुरुस्त कराई जर्जर सड़क

Sat, 30 Aug 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बखिरा कस्बे में सड़क की मरम्मत हुई- स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बखिरा। बखिरा कस्बे में एक निजी चिकित्सालय के सामने खलीलाबाद-बखिरा मुख्य मार्ग पर सड़क धंसने से कई लोग घायल हो चुके है। लोगों के विरोध पर नगर पंचायत चेयरमैन ने शनिवार को सड़क दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

खलीलाबाद-बखिरा मार्ग पर एक निजी चिकित्सालय के सामने की सड़क महीनों से धंसी हुई थी। इस सड़क से आने जाने वालों को काफी असुविधा होती थी। अनजाने में बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते थे। शुक्रवार को भी मोनू कसेरा व रितेश कुमार गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। दर्जनों मर्तबा सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को हादसे के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क दुरुस्त कराने की मांग की। भालचंद पाठक, सुधीर पाठक, आकाश गौरव, आशुतोष सिंह ने कहा कि सड़क का गड्ढा शीघ्र ठीक नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। आमजन की मांग पर तत्काल संज्ञान लेकर चेयरमैन आमिर अंसारी ने गिट्टी व सीमेंट से तत्काल गड्ढे को भरवाकर समतल करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें