मेंहदावल बाईपास पर हेलमेट लगाए लोगों को गुलाब का फूल देती उप परिवहन आयुक्त-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपस पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या राजकुमार सिंह के अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेंहदावल बाईपास चौराहे पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण भी किया गया। साथ ही हेलमेट लगाकर दोपहिया चला रहे चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा लोगों को यातायात नियमो की जानकारी से संबंधित पंपलेट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में फरीदउद्दीन संभागीय परिवहन अधिकारी बस्ती, प्रियम राजशेखर पांडेय सीओ यातायात, प्रियंवदा सिंह एआरटीओ, प्रदीप श्रीवास्तव यात्रीकर अधिकारी बस्ती एवं पुलिस व परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।