कोतवाली क्षेत्र के बासंगाव गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय उर्फ हाहाकार पांडेय के बड़े बेटे 26 वर्षीय ज्ञानेंद्र पांडेय उर्फ रिंकू प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं।
सोमवार को वह अपने बीमार मामा को देखने के लिए बाइक से खलीलाबाद आए थे। उनके साथ में पचपेड़वा गांव निवासी 20 वर्षीय धर्मराज उर्फ धरमू पुत्र रंपत भी थे।
रात करीब साढ़े बजे वह दोनों लोग बाइक से घर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाईपास के निकट तेज गति की एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। इससे बाइक उछल कर डिवाइडर से टकरा गई।
मौके पर ही पापर्टी डीलर रिंकू की मौत हो गई।
जबकि धर्मराज गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। लोग दोनों लोगों को जिला अस्पताल ले गए,जहां देखते ही डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद घायल धर्मराज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक कोमा है और जिंदगी मौत से जूझ रहा है। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने की बात बता रही है।