फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीडीओ ने पूछा-भगवान मिलें तो क्या मांगेंगे, बच्चों ने कहा- शिक्षा

Thu, 11 Dec 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एसआईआर फार्म में नो मैपिंग के दौरान डीडीओ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदौर पर बच्चों को किया प् - फोटो : गुडूर गांव में अपने कच्चे मकान के सामने खड़ी बिट्टन देवी।
विज्ञापन
मेंहदावल। बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सर्वेक्षण में डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदौर पहुंचे। उन्होंने शिक्षण की गुणवत्ता परखी। उन्होंने बच्चों से पूछा कि अगर आप लोगों को भगवान मिल जाएं तो उनसे आप क्या मांगेंगे? कुछ बच्चों ने जवाब दिया- शिक्षा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा अज्ञानता को दूर कर ज्ञान व कौशल प्रदान करती है। जिससे व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर ढंग से जी पाता है। यह सोचने, तर्क करने व समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करती है, जिससे व्यक्ति का समग्र व्यक्तित्व निखरता है। शिक्षित व्यक्ति अपने निर्णय स्वयं ले सकता है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन जाता है। शिक्षा बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करके गरीबी को कम करती है। यह वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर बीडीओ राजेश श्रीवास्तव, बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक सुमन सिंह, शफीउल्लाह सिद्दीकी समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें