फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बनकटा-लोहरैया मार्ग की मरम्मत के लिए दिया धरना

Thu, 11 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर धरना देते हुए सर्वजन आावाज पार्टी के कार्यकर्ता । स्रोत - पार्टी का
विज्ञापन
धनघटा। बनकटा से लोहरैया जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए सर्व आवाज पार्टी के लोगों ने बुधवार को लोहरैया में धरना दिया। इस मौके पर सर्व आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मंडी परिषद के जरिए बनाई गई इस सड़क की मरम्मत न होने के कारण इस पर चलना मुश्किल हो गया है। दो वर्ष पहले स्थानीय लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया तो सड़क का मरम्मत कराने की जगह जनता के विरुद्ध उल्टे ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस सड़क का मरम्मत कराया जाना अति आवश्यक है। सड़क का मरम्मत कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो वह आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। इस मौके पर कन्हैया लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें